लाइव न्यूज़ :

प्रभु श्रीराम पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का विवादित बयान, भाजपा ने निशाना साधा, हम प्रमुख ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2021 19:56 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने रामायण को काल्पनिक और भगवान राम के अस्तित्व को लेकर सवाल खडे़ किए थे.

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी के ऊपर भाजपा नेताओं ने हमला बोला था.मांझी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है.हम प्रमुख ने भाजपा पर पलटवार किया है.

पटनाः प्रभु श्रीराम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सुर्खियों में हैं. इसको लेकर मांझी पर भाजपा ने निशाना साधा है.

अब चौतरफा घिरने के बावजूद भी मांझी अपने बयानों से पीछे हटने को तैयार नहीं दिखते हैं और भाजपा पर पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने लिखा है कि गुस्से का अभी तक हमने इजहार कहां किया है. मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा है... ये जो हम कह रहें हैं, बस सदियों का दर्द है, गुस्से का अब-तक हमने इजहार कहां किया…धर्म के राजनीतिक ठेकेदारों की जबान ऐसे मामलों पर चुप हो जाती है. अब कोई कुछ नहीं बोलेगा, क्योंकि धर्म के ठेकेदारों के पसंद नहीं कि दलित मंदिर में जाए, दलित धर्मिक कव्यों पर टिप्पणी करे.

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से कर्नाटक के कोप्पल की एक खबर को पोस्ट की है. इस खबर के मुताबिक कोप्पल में एक अनुसूचित जाति के माता-पिता पर 23 हजार का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना लगाने की वजह यह बताई गई कि अनुसूचित जाति के माता- पिता का दो साल के बच्चा मंदिर में आशीर्वाद लेने चला गया था. 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मांझी ने रामायण को काल्पनिक और भगवान राम के अस्तित्व को लेकर सवाल खडे़ किए थे. उन्होंने कहा था कि श्रीराम को मैं वास्तविक रुप में महापुरुष नहीं मानता. सच में राम थे, इसे वे नहीं मानते. मांझी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है. इसके बाद वह भाजपा के निशाने पर आ गए थे.

जीतन राम मांझी के ऊपर भाजपा के नेताओं ने हमला बोला था. भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मांझी अगर राम को नहीं मानते तो उनके घर वालों ने उनका नाम जीतनराम की बजाय जीतन राक्षस क्यों नहीं रखा? इसके बाद भी मांझी झुकने को तैयार नहीं दिखते हैं. उनके इस नये ट्वीट के बाद सियासत के और गर्माने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है.

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारपटनाLord RamBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया