लाइव न्यूज़ :

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सेट पर लगी आग

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:47 IST

Open in App

मुंबई, दो फरवरी गोरेगांव उपनगर में मंगलवार दोपहर को “आदिपुरुष” फिल्म के सेट पर आग लग गई। इस फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान जैसे अभिनेता काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग के एक कर्मी को चोट आई और देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना के वक्त खान और प्रभास सेट पर मौजूद नहीं थे।

अग्निशमन विभाग का एक कर्मी अक्षय तरते (24) घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

फिल्म की शूटिंग मंगलवार को शुरू हुई जिसके लिए बांगुर नगर स्थित इनऑर्बिट मॉल के पास खुली जगह पर एक विशेष सेट बनाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग शाम को लगभग चार बजकर दस मिनट पर लगी और इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों तथा पानी के छह टैंकर मौके पर भेजे गए।

एक सूत्र ने बताया कि निर्देशक ओम राउत और फिल्म निर्माण से जुड़े कुछ लोग सेट पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा, “प्रभास और सैफ मौजूद नहीं थे।” अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने इसे ‘स्तर दो’ की आग बताया है जिसका अर्थ है कि इससे काफी नुकसान हो सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र