लाइव न्यूज़ :

पंजाब में ​बिजली कटौतीः अकालियों ने धरना दिया, अफसरो ने मानसून में देरी पर दोष मढ़ा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:54 IST

Open in App

चंडीगढ, दो जुलाई पंजाब में विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने राज्य में बिजली कटौती के विरोध में प्रदेश भर में पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमि​टेड के कार्यालयों के समक्ष धराना दिया और कांग्रेस सरकार पर किसानों को आठ घंटे मुफ्त बिजली की आपूर्ति रोकने, शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती करने और सप्ताह में दो बार उद्योगों को बंद करने का आदेश देने का आरोप लगाया।

शिरोमणि अकाली दल ने बिजली कटौती के कारण डीजल पंप के इस्तेमाल को मजबूर हुए प्रदेश के धान किसानों के लिये तत्काल आर्थिक पैकेज की घोषणा और डीजल पर वैट घटाने की मांग की ।

पार्टी ने बयान जारी कर कहा, ''अगर किसानों और घरेलू तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली की नियमित आपूर्ति बहाल करने के साथ—साथ ये सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए, तो पार्टी अपने आंदोलन के अगले चरण में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का घेराव करेगी।''

इस बीच अतिरिक्त मुख्य सचिव (कराधान) एवं पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के प्रंबंध निदेशक ए वेणु प्रसाद ने कहा कि पीक सीजन के दौरान निजी थर्मल पावर प्लांटों की प्रतिबद्ध आपूर्ति में विफलता के कारण राज्य में बिजली की कमी की स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने यहां एक संगोष्ठी में कहा कि मॉनसून में देरी भी प्रदेश में बिजली कटौती का एक मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि एक बार बारिश होगी तो स्थिति में सुधार होगा ।

अधिकारी ने यह भी कहा, ''कोविड महामारी के मद्देनजर घर से काम के अलावा वातानुकूलित मशीनों की मांग बढी है। सामान्य तौर पर हम 12,500 मेगावाट की व्यवस्था करते हैं लेकिन इस साल इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुये हमने 13,500 मेगावाट की व्यवस्था की थी ।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लम्बी, फाजिल्का और घुबाया में धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन ​अमरिंदर सिंह को लोगों की दुर्दशा के लिये जिम्मेदार करार दिया ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा शहर एवं संगत मंडी में धरना में हिस्सा लिया ।

इस बीच आम आदमी पार्टी सांसद एवं प्रदेश प्रमुख भगवंत मान ने घोषणा की कि उनकी पार्टी बिजली कटौती के विरोध में तीन जुलाई को मुख्यमंत्री के सिसवां फार्महाउस पर उनका घेराव करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं