लाइव न्यूज़ :

पोथुला सुनीता आंध्र प्रदेश विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:58 IST

Open in App

अमरावती, 21 जनवरी आंध्र प्रदेश विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में पोथुला सुनीता को बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

पिछले साल नवंबर में उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से तब इस्तीफा दे दिया था जब वह विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी से इस्तीफा देकर वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। इस कारण यह सीट खाली हो गई थी।

वह अब 29 मार्च 2023 तक अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगी।

सुनीता के चुनाव के साथ 58 सदस्यीय उच्च सदन में अब सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों की संख्या नौ हो गई है।

विधान परिषद में विपक्षी तेदेपा का बहुमत है।

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने विधान परिषद को खत्म करने के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया था। इस संबंध में मामला अब केंद्र के पास है।

उपचुनाव 28 जनवरी को होना था, लेकिन सुनीता एकमात्र उम्मीदवार थीं।

बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई जिसके बाद सुनीता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो