लाइव न्यूज़ :

स्वामी चक्रपाणि को संभावित खतरे का नियमित आकलन किया जा रहा : दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: October 22, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि के ऊपर संभावित खतरे का नियमित आकलन किया जा रहा है। चक्रपाणि ने माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है।

पुलिस ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली को बताया कि चूंकि मामले की हर छह महीने पर समीक्षा करने की जरूरत होती है, हालांकि चक्रपाणि द्वारा सुरक्षा बढ़ाए जाने का अनुरोध किए जाने के मद्देनजर इसपर पांच नवंबर को विचार किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि अगर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, तो उसकी छह महीने के बाद समीक्षा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अदालत चक्रपाणि की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने अधिकारियों को उनकी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा बहाल करने का निर्देश देने अनुरोध किया है जिसके तहत पहले उनकी सुरक्षा में 33 पुलिस कर्मी लगाए थे और अब इस सुरक्षा को घटाकर ‘वाई’ श्रेणी का कर दिया गया है जिसके तहत महज तीन सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों