लाइव न्यूज़ :

उप्र: धामिक स्थलों की सुरक्षा के लिये पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा के पद सृजित किये गये

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:15 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जनवरी अयोध्या में राम जन्मभूमि, मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)-सुरक्षा के पद सृजित किए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिये वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा के लिए अब पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा के पद सृजित किये गये हैं। ये अधिकारी इन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि इस नयी व्यवस्था के तहत पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी अनिल राय, प्रदीप सिंह चंदेल और रत्नेशवर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक मथुरा, कैलाश चंद्र पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा और राम मोहन शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा मथुरा के पद पर तैनात किया गया है।

अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक जय प्रकाश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा, अयोध्या के पद पर तैनात किया गया है।

राज्य में तीनों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के लिए अब पुलिस उपाधीक्षक जिम्मेदार होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, ईरान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र