लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन स्थगित करें, इससे गांवों में संक्रमण फैल रहा : खट्टर

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से बृहस्पतिवार को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रदर्शन स्थगित करने की अपील की।

उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि धरना स्थलों से किसानों की आवाजाही के कारण गांवों में संक्रमण फैल रहा है।

खट्टर ने कहा कि किसान बाद में अपनी इच्छा से प्रदर्शन दोबारा शुरू कर सकते हैं लेकिन अभी उन्हें इसे बंद कर देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर वे धरना दोबारा शुरू करने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो वे स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ऐसा करने को स्वतंत्र हैं।’’

खट्टर ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले किसान नेताओं से धरना स्थगित करने की अपील की थी ताकि संक्रमण नहीं फैले।

किसानों के धरना स्थल से आवाजाही का संदर्भ देते हुए खट्टर ने कहा, ‘‘इन धरनों की वजह से चीजे सामने आ रही है, यह (संक्रमण) फैल रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कई गांव संक्रमण के केंद्र के रूप में सामने आए हैं क्योंकि लोग नियमित रूप से धरना स्थलों से आ-जा रहे हैं।’’

बता दें कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के सिंघू और टिकरी सीमा के अलावा हरियाणा के कई स्थानों पर भी महीनों से धरना दे रहे हैं।

खट्टर ने कहा, ‘‘उनके नेताओं को अब भी स्थिति को समझना चाहिए। वे बार-बार कह रहे हैं कि टीका लगवाएंगे लेकिन खुद अपनी जांच कराने को इच्छुक नहीं हैं। अगर वे जांच नहीं कराते हैं तो कोई नहीं जान सकता कि कौन संक्रमित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें जांच के लिए सामने आना चाहिए और जो संक्रमित पाए जाते हैं उनका इलाज किया जा सकता है और उसके अनुरूप जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।’’

किसानों की जांच से इनकार करने का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए। अगर हम आशंका करना शुरू कर देंगे तो यह हमारी संकुचित मानसिकता को प्रदर्शित करेगा। इसलिए धरना स्थल पर बैठे किसानों से मेरी अपील है कि वे अपनी जांच कराएं।’’

टिकरी बॉर्डर के धरना स्थल पर पश्चिम बंगाल से आई महिला के साथ दो लोगों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म और बहादुरगढ़ के अस्पताल में पीड़िता की कोविड-19 जैसे लक्षणों से हुई मौत के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा,‘‘ पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की।

पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी में दो मुख्य आरोपियों सहित छह लोगों को नामजद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल