लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: आखिर क्यों पोस्टमैन ने 10 साल में 6000 से ज्यादा पत्र नहीं बांटे ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2018 05:33 IST

ओडिशा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पोस्टमैन ने बीते 10 साल में छह हजार से ज्यादा पत्र नहीं बांटे हैं। जिस कारण से अब उसको अपनी नौकरी से हाथ छोना पड़ा है।

Open in App

भुवनेश्वर.  ओडिशा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पोस्टमैन ने बीते 10 साल में छह हजार से ज्यादा पत्र नहीं बांटे हैं। जिस कारण से अब उसको अपनी नौकरी से हाथ छोना पड़ा है। खास बात ये है कि इनमें से कई पत्र बेहद जरुरी थे। एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक थीं, जो लोगों के पास पहुंची ही नहीं। 

हाल ही में ओडिशा के ओधंगा गांव में एक जर्जर इमारत में कुछ स्कूली बच्चों को एक पोस्ट ऑफिस के कुछ पत्र मिले। यह पोस्ट काफी समय पहले ही ऑफिस नई इमारत में शिफ्ट कर दिया गया था। बच्चों ने चिट्ठियों से भरे बैग के बारे में अपने माता-पिता को को इस बारे में अवगत करवाया। जिसके बाद उन्होंने इस जानकारी अधिकारियों को दी गई। इतना ही नहीं खबर के अनुसार इनमें से करीब 1500 लेटर सुरक्षित निकले, बाकी दीमक लगने से खराब हो गए थे।

वहीं, इस पोस्टमैन का नाम जगन्नाथ पुहान बताया जा रहा है। गांव के पोस्ट ऑफिस में वही इकलौता पोस्टमैन था। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जगन्नाथ आलसी, लेकिन चालाक था। वहीं, आरोपी केवल स्पीट पोस्ट या रजिस्टार्ड को ही सही पते पर वह ले जाता था। क्योंकि इन पत्रों की तहकीक हो सकती थी। बाकी साधारण डाक से आने वाले पत्रों को रद्दी में डाल देता था।  

यह बात साफ नहीं हो पाई कि इतने सालों में गांव के किसी व्यक्ति ने जगन्नाथ की शिकायत क्यों नहीं की? ऐसी स्थिति में अफसरों के लिए जगन्नाथ पर कार्रवाई करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, आरोपी का कहना है कि  उसकी तबियत ठीक नहीं रहती जिस कारण से पत्रों को संबंधित पते पर पहुंचाना मुश्किल था। वहीं, अब जो पत्र अच्छी स्थिति में हैं, उन्हें बाकायदा उनके पते पर पहुंचाया जाएगा। लेकिन सैकड़ों पत्र लोगों तक नहीं पहुंचाए जा सकेंगे, क्योंकि वे खराब हो चुके हैं।  

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?