लाइव न्यूज़ :

नोएडा में छह थानाध्यक्षों की तैनाती

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:53 IST

Open in App

नोएडा, 11 दिसंबर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने छह थानाध्यक्षों की तैनाती की है। इनमें कई थाना प्रभारी अभी अन्य जनपदों से हाल में गौतम बुद्ध नगर में तैनाती पर आए हैं।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि निरीक्षक ज्ञान सिंह को थाना सेक्टर 24 का प्रभापी निरीक्षक, बनिरीक्षक यशपाल सिंह धामा को थाना बिसरख का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक संजीव कुमार विश्नोई को थाना दादरी तथा महिला निरीक्षक नीरज को महिला थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उप- निरीक्षक सुधीर कुमार को थानाध्यक्ष, सेक्टर 24 से थाना दनकौर का थानाध्यक्ष, जबकि उप- निरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना सूरजपुर से रबूपुरा का थानाध्यक्ष तैनात किया गया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार वर्ष से ज्यादा का समय पूरा कर चुके निरीक्षकों का तबादला दूसरे क्षेत्रों में हुआ है जिसके चलते गौतम बुद्ध नगर में कई थानों के थाना प्रभारियों को दूसरे जोन में तैनाती के लिए रिलीव कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस वजह से कई थानों में थानाध्यक्ष की तैनाती नहीं थी जिनपर पर आज तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुछ और थानों में नई तैनाती की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए