लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद लखनऊ में लगे 'इंदिरा इज बैक' के पोस्टर्स

By स्वाति सिंह | Updated: January 23, 2019 15:31 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व का प्रभार सौंपा।

Open in App

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रियंका को देवी दुर्गा का अवतार बताए जाने वाले पोस्टर लगाए गए। इसके साथ ही इस पोस्टर में उन्हें हिन्दुस्तान की शेरनी भी करार दिया गया।

इसके साथ ही लखनऊ कांग्रेस कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने इस पोस्टर्स में लिखा है 'वो इंदिरा, वो दुर्गा का, फिर नया आगाज है। वो हिन्द की है शेरनी, हिन्दुस्तान की आवाज़ है।'

इसके साथ ही पोस्टर ऊपर की तरफ इंग्लिश में लिखा है 'इंदिरा इज बैंक।' इस पोस्टर में प्रियंका गांधी की बड़ी तस्वीर के साथ इंदिरा-सोनिया और राहुल की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व का प्रभार सौंपा। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसके साथ ही महासचिव-प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पश्चिम) बनाया गया है।

प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी।पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे।

संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी है। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल