लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत, उनकी पत्नी के सम्मान में सड़कों पर लगाए गये पोस्टर

By भाषा | Updated: December 11, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कई पोस्टर शुक्रवार को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास के समीप सड़कों पर लगाए गए।

बड़े-बड़े ये पोस्टर कामराज मार्ग पर और लुटियंस दिल्ली में अन्य सड़कों पर खंभों से लेकर पेड़ों पर लगे देखे गए। पोस्टर पर दंपति की तस्वीरें लगी थी और यह नारा लिखा था, ‘‘अमर रहे’’।

सीडीएस का आधिकारिक आवास 3, कामराज मार्ग है, जहां जनरल रावत और उनकी पत्नी की पार्थिव देह लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखी गयी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली छावनी में बरार स्क्वेयर में किया गया।

इससे पहले उनके आधिकारिक आवास के बाहर कई लोग एकत्रित हुए और उन्होंने ‘भारत माता की जय’, ‘जनरल रावत अमर रहे’ और ‘उत्तराखंड का हीरा अमर रहे’ के नारे लगाए जबकि कई गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

एक हिंदू संगठन ने सीडीएस के आधिकारिक बंगले के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप सड़क पर जनरल रावत की तस्वीर वाले कई पोस्टर लगाए। इन पोस्टर पर माल्यार्पण भी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos