लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के लापता होने के लगे पोस्टर

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:47 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 16 मई बाराबंकी जिले के रामनगर इलाके में क्षेत्रीय भाजपा विधायक शरद अवस्थी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। उसमें विधायक का पता बताने वाले को एक हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा लिखी गई है।

रामनगर सीट से भाजपा विधायक शरद अवस्थी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पोस्टर रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अद्रा गांव में लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा है कि रामनगर से लापता विधायक का पता बताने वाले को 1000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

पोस्टर पर लिखा है कि विधायक शरद अवस्थी विधानसभा चुनाव के बाद से एक बार भी गांव नहीं आए। गांव में तमाम समस्याएं हैं। उन्हें लेकर जब विधायक से मिलने के लिए उनके आवास पर लोग जाते हैं तो वह नहीं मिलते। ऐसे में वह अपनी समस्याएं किसके सामने रखें।

पोस्टर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कोरोना संकटकाल में भी विधायक ने इलाके के लोगों की कोई मदद नहीं की।

विधायक अवस्थी ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि उनके खिलाफ पोस्टर चस्पाने का काम समाजवादी पार्टी के नेताओं के इशारे पर उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि वह पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक 10 बार अपने क्षेत्र में जा चुके हैं।

अपने खिलाफ पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विधायक अवस्थी ने बताया कि अद्रा गांव में कुछ दिन पहले नाली बनाने को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 महामारी से राहत के कार्यों में व्यस्त थे, इसलिए मौके पर नहीं पहुंच सके, जिससे नाराज होकर लोगों ने उनके खिलाफ पोस्टर लगा दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे