लाइव न्यूज़ :

हावड़ा में राजीव बनर्जी के विरूद्ध लगे पोस्टर , उन्हें बताया गया गद्दार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:41 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून भाजपा नेता राजीव बनर्जी के भावी कदमों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहने के बीच हावड़ा के दोमजुर में बुधवार को उन्हें ‘गद्दार’ बताते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाये गये।

ये पोस्टर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं। उनमें कहा गया है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में चले गये बनर्जी को तृणमूल में वापस नहीं लिया जाए।

इन पोस्टरों के लगने से एक दिन पहले मंगलवार को पूर्व तृणमूल मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नयी पार्टी भाजपा के सदस्यों को चेतावनी दी थी कि ‘‘ लोग भारी जनादेश से चुनी गयी गयी सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति शासन की धमकी को पसंद नहीं करेंगे।’’

वह चुनाव बाद हिंसा को लेकर मंगलवार को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेतृत्व द्वारा बुलायी गयी बैठक में भी नहीं गये थे। इससे उनके भावी कदमों को लेकर अटकलें और तेज हो गयी थीं।

एक तृणमूल कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘राजीव बनर्जी भ्रष्ट और गद्दार हैं। हम पार्टी नेतृत्व से अपील करते हैं कि उन्हें वापस नहीं लिया जाना चाहिए।’’

दोमजुर के विधायक कल्याण घोष ने कहा कि तृणमूल के समर्थक बनर्जी की पार्टी में वापसी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे इसके बारे में कहा है। यह सच है कि उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है।’’

बनर्जी दोमजुर सीट पर घोष से करीब 42000 वोटों के अंतर से हार गये थे। इस बीच एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय हैं। उनके भाजपा से जुड़ने से पहले तक ऐसे आरोप कभी नहीं लगाये गये। यह तृणमूल का अंदरूनी मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल