लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी वाले पोस्टर चिपकाने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार, कई एफआईआर दर्ज

By भाषा | Updated: May 15, 2021 14:09 IST

पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि तीन प्राथमिकियां उत्तरपूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई। वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन प्राथमिकियां पश्चिम दिल्ली में और तीन प्राथमिकियां बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं।

दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने के लिए 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए। इनमें लिखा था, ‘‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’’

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर इस संबंध में और शिकायतें मिलती हैं, तो प्राथमिकियां दर्ज की जाएंगी। अभी के लिए यह पता लगाने के वास्ते जांच चल रही है कि किसके कहने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए और इसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ 

पुलिस ने बताया कि तीन प्राथमिकियां उत्तरपूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन प्राथमिकियां पश्चिम दिल्ली में और तीन प्राथमिकियां बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि शहर के मध्य हिस्से में दो प्राथमिकियां दर्ज की गईं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो प्राथमिकियां रोहिणी में दर्ज की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक प्राथमिकी पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

एक प्राथमिकी द्वारका में दर्ज की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे