लाइव न्यूज़ :

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: सीबीआई ने बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:55 IST

Open in App

कोलकाता, 15 नवंबर पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को मुर्शिदाबाद में एक व्यक्ति के विरूद्ध बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया। सीबीआई प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मई में नबरग्राम क्षेत्र में पुलिस से बलात्कार के प्रयास की शिकायत की गयी थी लेकिन यह आरोप लगा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। सीबीआई ने उसी विषय में मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि जब वह और उसकी एक दोस्त मुर्शिदाबाद जिले में कांडी से लौट रही थीं तब कुछ लोगों ने उन दोनों को घेर लिया था। महिला के अनुसार एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की तथा अन्य ने उसकी दोस्त के साथ बलात्कार किया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज किया और उसकी जांच 25 अगस्त को सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली।

उच्च न्यायालय ने 19 अगस्त को आदेश दिया था कि हिंसा के दौरान हुई कथित हत्या एवं बलात्कार के मामलों की सीबीआई द्वारा जांच की जाए। राज्य में मार्च एवं अप्रैल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद हिंसा हुई थी।

एजेंसी ने अब तक 45 मामले दर्ज किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?