लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद हिंसा: सीबीआई ने हत्या मामले में बीरभूम जिले में टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:12 IST

Open in App

सूरी (पश्चिम बंगाल), पांच अक्टूबर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भाजपा कार्यकर्ता गौरव सरकार की हत्या के मामले में बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता रवि बास्के को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के इलामबाजार ब्लॉक अध्यक्ष सजलुल रहमान ने पुष्टि की है कि बास्के राज्य की सत्ताधारी पार्टी के सदस्य हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बास्के के वकील सिद्धार्थ चटर्जी के मुताबिक टीएमसी नेता को मंगलवार को बोलपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। बास्के को सोमवार की रात इलामबाजार इलाके से पकड़ा गया।

इससे पहले सितंबर में टीएमसी नेता दिलीप मिर्धा को मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए हुगली से गिरफ्तार किया गया था। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दो मई को गौरव सरकार की हत्या कर दी गई थी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चुनाव के बाद बलात्कार और हत्या समेत हिंसा के ‘‘जघन्य’’ मामलों की जांच अगस्त में सीबीआई को सौंपी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि उसके कई कार्यकर्ताओं पर राज्य में चुनाव के बाद सत्तारूढ़ दल टीएमसी के सदस्यों ने हमला किया और उनकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह