लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद हिंसा : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विस्थापित लोगों को घर भेजने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 00:33 IST

Open in App

कोलकाता, चार जून कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा से कथित रूप से विस्थापित हुए लोगों को शिकायत मिलते ही तुंरत उनके घरों को वापस भेजने के लिए कदम उठाएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की वजह से राज्य में विस्थापित हुए लोगों के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पांच न्यायाधीशों की पीठ ने निर्देश दिया कि प्रभावित लोग गृह सचिव द्वारा जारी ई-मेल पते पर राज्य सरकार से शिकायत कर सकते हैं।

पीठ ने निर्देश में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल राज्य के अलग अलग जिलों संबंधित व्यक्तियों से शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित प्राधिकार तुरंत उनके पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाए और अदालत को अगली सुनवाई में इस संबंध में रिपोर्ट दाखिल करे।’’

अदालत इस मामले की सुनवाई 11 जून को करेगी।

मामले को सुन रही पीठ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति आई पी मुखर्जी, न्यायमूर्ति हरीश टंडन, न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार शामिल थे।

पीठ ने कहा कि अगर अधिकारी आदेश का अनुपालन में असफल होते हैं तो अदालत को उनकी घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने पड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह