लाइव न्यूज़ :

उमंग कार्यक्रम के तहत जींद में स्थापित हुआ पोस्ट कोविड क्लीनिक

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:49 IST

Open in App

जींद, 24 मई, कोविड-19 से उबर चुके मरीजों को स्वास्थ्य सम्बंधित आवश्यक सलाह देने के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में ‘पोस्ट कोविड क्लीनिक’ स्थापित किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ मंजीत सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते बताया कि जो कोविड मरीज ठीक हो चुके हैं, लेकिन अब भी तनाव ग्रस्त हैं या हल्के बुखार तथा शरीर दर्द से पीड़ित हैं, ऐसे लोगों के लिए यह क्लीनिक काफी लाभदायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ मरीज इलाज के लिए आयुर्वेदिक पद्धति को अपनाने को प्राथमिकता देते हैं, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस क्लीनिक में एक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को भी नियुक्त किया गया है।

इस बीच भिवानी जिले के उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया जिले में एक अप्रैल से 23 मई तक 14 हजार 240 लोग कोविड-19 से प्रभावित हुए और इनमें से 12 हजार 40 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि संक्रमण के कारण 347 लोगों की मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 1893 मरीज अपना करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO