लाइव न्यूज़ :

बंगाल के डबग्राम-फुलबारी सीट पर चुनाव के बाद हिंसा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:36 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 18 अप्रैल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के डबग्राम-फुलबारी विधानसभा सीट पर कथित तौर पर चुनाव बाद हिंसा हुई है, जहां तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दावा किया है कि उसके सदस्यों पर विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने हमले किए।

राज्य में पांचवें चरण के चुनाव के बाद शनिवार रात को फुलबारी एक ग्राम पंचायत के तहत पुराझार गांव में कथित तौर पर हिंसा की घटना हुई।

भाजपा उम्मीदवार शिखा चटर्जी ने रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि टीएमसी के ‘‘गुंडों’’ ने भगवा दल के दो सदस्यों को उनके घर में पीटा और महिलाओं से छेड़खानी की।

भाजपा के सदस्यों ने कथित घटना के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

दूसरी तरफ, टीएमसी उम्मीदवार और राज्य के मंत्री गौतम देब ने आरोप लगाए कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के घर पर पथराव किए और चटर्जी ने रविवार को गांव का दौरा कर वहां के निवासियों को ‘‘धमकाया’’।

उन्होंने कहा कि चटर्जी के खिलाफ शीघ्र पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर