लाइव न्यूज़ :

तीन दिन के भीतर खुलेगा फोनी तूफान से क्षतिग्रस्त कोणार्क का सूर्य मंदिर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 18:46 IST

कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा के तट पर पुरी से करीब 35 किलोमीटर उत्तरपूर्व में कोणार्क में 13वीं सदी का ऐतिहासिक धरोहर है. हो रहा पुरी मंदिर में नुकसान का आकलन टीम अभी श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर में नुकसान का आकलन कर रही है.

Open in App

ओडिशा के तट पर आए प्रचंड चक्रवाती तूफान फोनी से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ कोणार्क सूर्य मंदिर अगले तीन दिनों में जनता के लिए खुलेगा. संस्कृति मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों की एक टीम ने महानिदेशक ऊषा शर्मा के नेतृत्व में मंदिर का निरीक्षण किया और पाया कि इमारत को कोई संरचनात्मक क्षति नहीं पहुंची है.बयान में कहा गया है, ''टीम ने सूचित किया कि ऊपरी भाग में एक मचान में रासायनिक सफाई होनी थी वह विस्थापित हो गई है जिसे ठीक किया जा रहा है. 200 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए जिन्हें साफ किया जा रहा है. इंटरनेट सुविधा समेत बिजली और रोशनी की प्रणाली प्रभावित हुई है, जिसे बहाल करने में कुछ समय लगेगा.''इसमें कहा गया है, ''अगले दो से तीन दिनों में मंदिर जनता के लिए खुलेगा. एक पखवाड़े के भीतर इमारत को सामान्य रूप से बहाल कर लिया जाएगा.'' कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा के तट पर पुरी से करीब 35 किलोमीटर उत्तरपूर्व में कोणार्क में 13वीं सदी का ऐतिहासिक धरोहर है. हो रहा पुरी मंदिर में नुकसान का आकलन टीम अभी श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर में नुकसान का आकलन कर रही है.मंत्रालय ने कहा, ''राज्य सरकार ने इन विश्व धरोहरों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एएसआई से मदद मांगी थी. टीम यह भी सुझाव देगी कि इन इमारतों और उसके आसपास के इलाकों में मरम्मत के काम की जरुरत है या नहीं.''

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया