लाइव न्यूज़ :

कोविड की संभावित तीसरी लहर: कर्नाटक में 20 फीसदी बिस्तर बच्चों के लिए आरक्षित किए जाएंगे

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 सितंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर आने के अंदेशे के मद्देनजर की जा रही तैयारियों के तहत राज्य सरकार ने जिला और तालुक अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने सहित कई उपाय किए हैं।

सुधाकर विधानसभा में विजयनगर से कांग्रेस विधायक एम कृष्णप्पा द्वारा प्रश्नकाल के दौरान कोविड -19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारी, खासकर, बच्चों से संबंधित तैयारी पर किए गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने कहा, “तकनीकी सलाहकार समिति ने सुझाव दिया है कि कोविड की संभावित तीसरी लहर के दौरान बच्चों को अधिक खतरा रह सकता है, इसके मद्देनजर सरकार ने सरकारी और निजी स्तरों पर ऑक्सीजन वाले 25,870 बिस्तर और बच्चों के लिए 502 वेंटिलेटर तैयार रखे हैं।”

उन्होंने कहा, “सभी जरूरी उपकरण और बुनियादी ढांचे को तैयार रखा गया है। कुछ और उपकरण आने बाकी हैं। वे शायद 15 दिनों से तीन हफ्ते में आ जाएं और उन्हें अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा।”

मंत्री ने कहा कि जिला और तालुक अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 20 प्रतिशत बिस्तर बच्चों के लिए आरक्षित होंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद अस्पतालों में बिस्तरों की कमी नहीं है। सुधाकर ने यह भी कहा कि यह सच है कि रायचूर जैसे कुछ स्थानों पर बिस्तरों की कमी की खबरें हैं और इसके लिए तत्काल उपाय किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता