लाइव न्यूज़ :

सपा-रालोद के संभावित गठबंधन का चुनाव पर नहीं होगा असर, विकास के आधार पर जीतेगी भाजपा : प्रधान

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:57 IST

Open in App

मेरठ,26 नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि ‘रालोद-सपा’ के संभावित गठबंधन का चुनाव पर कोई असर नहीं होगा।’ उन्होंने इसके साथ ही मेरठ, बागपत और हापुड़ जिले की 14 विधानसभा सीटों पर पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

संवादददाताओं से बातचीत करते हुए प्रधान ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच होने वाले संभावित गठबंधन पर कहा कि उसका असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। विकास और गरीबों के कल्याण के आधार पर भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि 2017-2019 और पहले भी गठबंधन हुआ था। लेकिन, गठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ा था। प्रधान ने कहा कि इस बार भी सारे गठबंधन पर गरीबों के कल्याण, मजदूरों के हितों का गठबंधन भारी पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबों और मजदूरों के लिए किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया है। कृषि कानूनों की वापसी पर उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की गन्ना भुगतान और अन्य मामलों में काफी मदद की है। लगातार किसानों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है।

जिन्ना को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रधान ने कहा कि जिन्ना उन्हें पसंद आएंगे, जिनके पास कोई मुद्दा नहीं। भाजपा ऐसे मुद्दों गंभीरता से नहीं लेती। पार्टी काम पर ध्यान देती है।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि इस बार चुनाव मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर होगा। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास हमारा संकल्प है। दो साल से 80 प्रतिशत जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। आज भाजपा सर्वसमाज का भरोसा बन चुकी है। 2014 में गन्ना किसानों की हालत खराब थी। पहले 400 करोड़ का एथनॉल खरीदा जाता था, जो अब 20 हजार करोड़ तक पहुंच गई है।

इससे पहले प्रधान ने पार्टी के चुनाव संचालन से जुड़े पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को गांव गांव तक जाने और सरकार के कार्यों को पहुंचाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव