लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल है और उनकी सरकार इससे निपटने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर पर ब्रिटेन से संकेत मिल रहे हैं। 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद वहां मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते हैं।

केजरीवाल एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने दिल्ली के नौ अस्पतालों में 22 नए पीसीए ऑक्सीजन संयंत्रों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के नौ अस्पतालों में आज लगाए गए ये नए ऑक्सीजन संयंत्र कोविड-19 से लड़ने में हमारी तैयारियों को मजबूती देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगाह किया कि ‘‘कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की संभावना प्रबल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते और हमारी सरकार इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार तीसरी लहर के मामले में कोविड-19 से निपटने के लिए ऑक्सीजन टैंकर भी खरीद रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग कोविड की दूसरी लहर से निपटने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और इस लड़ाई में शामिल होने के लिए उद्योग क्षेत्र के प्रति भी हम आभारी हैं।’’

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक साथ मिलकर कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना संघर्ष और अनुशासन से किया तथा ‘‘इसे काबू करने में सफल हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रार्थना करते हैं कि कोविड की तीसरी लहर हमें प्रभावित न करे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को फिर से मिलकर लड़ना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे