लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मध्यावधि चुनाव जैसी संभावना बरकरार : पूनियां

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:19 IST

Open in App

जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा में घोषणाओं से भरा लोकलुभावन बजट पेश किए जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे चुनावी बजट बताते हुए कहा कि राज्य में मध्यावधि चुनाव जैसी संभावना बनी हुई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा था कि हमने आंधियों में भी चिराग जलाए हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इनके दीये टिम-टिमा रहे हैं, इसलिए राज्य में मध्यावधि चुनाव जैसी संभावना बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की बातचीत से, उनके चेहरे से, उनके आचरण और बॉडी लैंग्वेज से साफ तौर पर लगता है कि कभी भी चुनाव में जाना पड़ सकता है।

पूनियां के अनुसार गहलोत सरकार का बजट चुनावी बजट जैसा ही है यह साफ जाहिर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गहलोत ने पहले और दूसरे बजट में जो घोषणाएं की थी, उन योजनाओं का लेखा-जोखा करें तो 78 ऐसी योजनाएं हैं जो अभी तक कागजों से जमीन पर नहीं उतरी हैं। मुख्यमंत्री गहलोत भले ही कुछ भी कहें लेकिन घोषणाओं पर अमल कुछ भी नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता