लाइव न्यूज़ :

अश्लील सामग्री मामला : अदालत ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:09 IST

Open in App

मुंबई, तीन अगस्त अश्लील सामग्री मामले में आरोपी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को यहां की अदालत ने मंगलवार को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि उनके खिलाफ गंभीर प्रकृति के आरोप हैं। बता दें कि इसी मामले में कारोबारी राज कुंद्रा भी आरोपी हैं।

गिरफ्तारी से बचने के लिए गहना ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनाली अग्रवाल की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने मामले की सुनवाई छह अगस्त तक टालते हुए गहना को तब तक अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

अदालत ने कहा, ‘‘ मौजूदा प्राथमिकी में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं जिसके मुताबिक आरोपी ने अन्य पीड़ितों को कथित तौर पर चुंबन और यौन दृश्य फिल्माने के लिए विवश किया। ऐसे आरोपों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद, मैं इस मामले को अंतरिम राहत के लिए उपयुक्त नहीं मानती।’’

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने वयस्क फिल्मों का निर्माण करने और मोबाइल ऐप के जरिये भुगतान करने वाले ग्राहकों को इसे मुहैया कराने के आरोप में फरवरी 2021 में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्प को पिछले महीने गिरफ्तार किया था और इस समय दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

अदालत ने हाल में मामले में अन्य आरोपी शर्लिन चोपड़ा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा