लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्म गिरोहः गुजरात के सूरत से एक और गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:13 IST

Open in App

मुंबई, 10 फरवरी मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने वाले गिरोह से संबंधित मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अबतक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पिछले हफ्ते अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया गया था।

उन्होंने बताया कि शहर की अपराध शाखा के प्रोपर्टी प्रकोष्ठ ने 40 वर्षीय नौवें आरोपी को मंगलवार को गुजरात के सूरत से दबोच लिया।

पिछले हफ्ते पुलिस की प्रोपर्टी प्रकोष्ठ ने यहां मालवानी इलाके के मढ में स्थित एक बंगले पर छापा मारा था और संघर्षरत मॉडलों एवं कलाकारों के साथ अश्लील फिल्में बनाने के गिरोह का भाडाफोड़ किया था। वे सोशल मीडिया ऐप और वेबसाइट पर इन अश्लील फिल्मों को अपलोड करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि शुरू में तो पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था । बाद में तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अभिनेत्री और विदेशी प्रोडोक्शन हाउस का एक प्रतिनिधि शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया है। उसकी शिकायत पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अबतक कुल दो प्राथमिकियां दर्ज जा चुकी हैं।

पिछले हफ्ते मारे गए छापे में, पुलिस ने छह मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, कैमरे, मेमोरी कार्ड और 5.68 लाख रुपये कीमत के अन्य उपकरण जब्त किए थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम, महिला का अभद्र प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल