लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्म मामला: न्यायालय ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने अश्लील फिल्मों से जुड़े एक मामले की आरोपी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को बुधवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया और उन्हें जांच मे सहयोग करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति एस़ के. कौल और बी. आर. गवई की पीठ ने इस बात का जिक्र किया कि मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है तथा वशिष्ठ को अग्रिम जमानत देने से मना करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अभिनेत्री की याचिका पर महाराष्ट्र सकरार को नोटिस जारी किया।

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वशिष्ठ की ओर से पेश हुए वकील ने यह दलील दी है कि यह समान प्रकृति की तीसरी प्राथमिकी है और अभिनेत्री जमानत मिलने से पहले प्रथम दो प्राथमिकियों को लेकर 133 दिनों तक हिरासत में रह चुकी हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाए। इस बीच, याचिकाकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जाए, लेकिन वह जांच में सहयोग करेगी। ’’

वशिष्ठ पर अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए महिलाओं को धमकी देने, मजबूर करने और रुपये देकर लुभाने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म गिरोह मामले में कई लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा, एक प्राथमिकी में आरोपी हैं और उन्हें सोमवार को जमानत मिली थी। उन्हें 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए