लाइव न्यूज़ :

पोर्न फिल्म मामला : उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:31 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने पोर्नोग्राफी फिल्मों से संबंधित एक मामले में आरोपी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

वशिष्ठ पर अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए महिलाओं को धमकाने, उनसे जबरदस्ती करने और पैसे का लालच देने का आरोप है।

न्यायमूर्ति एस के शिंदे ने मंगलवार को अभिनेत्री को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। वशिष्ठ ने मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले महीने याचिका दायर की थी।

अभिनेत्री पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354-सी (महिला की गरिमा भंग करने), 292 और 293 (अश्लील सामग्री की बिक्री), प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई, 67, 67ए (अश्लील सामग्री का प्रसारण) और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पोर्न फिल्म रैकेट मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा भी एक प्राथमिकी में आरोपी हैं। उन्हें इसी साल 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

वशिष्ठ के खिलाफ मामला यह है कि उन्होंने अभिनय का छोटा-मोटा काम दिलाने के नाम पर महिलाओं को झांसा दिया और अश्लील फिल्मों में काम करने का लालच दिया। इसके बाद इन फिल्मों को कथित तौर पर कुंद्रा के स्वामित्व वाले मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स पर अपलोड किया गया था।

पुलिस ने बाद में निचली अदालत के समक्ष एक याचिका भी दायर की, जिसमें वशिष्ठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध बंधक रखना) के तहत एक और आरोप जोड़ा गया। वशिष्ठ के वकील अभिषेक येंडे ने पहले दलील दी थी कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पुलिस पहले ही उनके पास से सबूत बरामद कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल