लाइव न्यूज़ :

लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का निधन, पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:33 IST

Open in App

चेन्नई, 17 अप्रैल लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को निधन हो गया। अभिनय के अलावा उन्हें सामाजिक कार्यों में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता था।

एसआईएमएस अस्पताल के वाइस प्रेजिडेंट डॉ राजू शिवसामी ने बताया कि 59 वर्षीय अभिनेता का तड़के निधन हो गया।

इस बीच, सरकार ने कहा कि फिल्म जगत और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए विवेक का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी, और दो बेटियां हैं। कुछ साल पहले विवेक के किशोर बेटे का निधन हो गया था।

शुक्रवार को अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे।

प्रख्यात कॉमेडियन विवेक ने दो सौ से अधिक फिल्मों में काम किया था और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।

पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता ने अपने करियर में रजनीकांत, विजय और अजित कुमार जैसे कलाकारों के साथ काम किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, रजनीकांत, मक्कल नीधि मय्यम के नेता कमल हासन समेत कई नामचीन हस्तियों ने विवेक के निधन पर शोक प्रकट किया।

पलानीस्वामी ने कहा, “वह युवाओं के लिए आदर्श थे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में विवेक ने सरकार की पहल का पुरजोर समर्थन किया था और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाम लगाने की दिशा में काम किया था।

उन्होंने कहा कि विवेक पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े प्रशंसक थे और “ग्रीन कलाम पहल के तहत उन्होंने एक करोड़ पौधे लगाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो