लाइव न्यूज़ :

लोकप्रिय उड़िया गायिका तपू मिश्रा का निधन

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:00 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 जून लोकप्रिय उड़िया पार्श्व गायिका तपू मिश्रा का कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 36 वर्ष की थीं।

मिश्रा के पिता का भी 10 मई को कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।

गायिका के परिवार के सूत्रों ने बताया कि मिश्रा ने शनिवार रात अंतिम सांस ली। उन्हें 19 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मिश्रा के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरकर 45 रह गया था, जिसके बाद उन्हें दो दिन पहले वेंटीलेटर पर रखा गया था। संक्रमण के कारण उनके फेफड़ों को भी काफी नुकसान हुआ था।

इस संबंध में एक अन्य सूत्र ने बताया कि उनका परिवार उपचार के लिए उन्हें कोलकाता ले जाने की योजना बना रहा था और राज्य के संस्कृति विभाग ने गायिका के इलाज के लिए कलाकार कल्याण कोष से एक लाख रुपये मंजूर किए थे। उड़िया फिल्म उद्योग या ओलीवुड ने भी मिश्रा के इलाज के लिए धन जुटाना शुरू कर दिया था।

मिश्रा ने उड़िया फिल्म 'कुलनंदन' से फिल्मों में गायन के क्षेत्र में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज दी थी और दो दशक के अपने करियर में कई भजन भी गाए। उनके निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘लोकप्रिय उड़िया गायक तपू मिश्रा के निधन के बारे में जानकर बहुत दु:ख हुआ। वह एक गायिका के रूप में उड़िया संगीत जगत में हमेशा याद की जाएंगी। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल