लाइव न्यूज़ :

लोकप्रिय बांग्ला गायक कबीर सुमन को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:57 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून लोकप्रिय बांग्ला गायक और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कबीर सुमन को सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने के बाद सोमवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सुमन (70) का एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक में इलाज चल रहा है, उन्हें गले में बहुत दर्द और उच्च ज्वर है।

इस सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ पिछले तीन दिनों से उन्हें गले में बहुत दर्द और सांस लेने परेशानी है। पिछली रात उनकी स्थिति बिगड़ गयी और उन्हें सोमवार को सुबह अस्पताल लाया गया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ कबीर सुमन का ऑक्सीजन स्तर 90 है और वह फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।’’

उन्होंने बताया कि कोविड-19 को लेकर उनका (सुमन का) रैपिड एंटीजन परीक्षण किया और वह निगेटिव आया , डॉक्टरों ने उनकी आरटी-पीसीआर जांच भी की है।

अधिकारी ने बताया कि सुमन के उपचार के लिए डॉ. अरूणवा सेणगुप्ता के नेतृत्व में दो सदस्यीय दल बनाया गया है । उन्होंने कहा कि कबीर सुमन की छाती का सीटी स्कैन, एक्स-रे एवं अन्य जरूरी रक्त परीक्षण भी शीघ्र ही कराये जाएंगे।

एक डॉक्टर ने कहा, ‘‘ हम परीक्षणों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी गयी हैं, अब भी उनके गले में दर्द एवं सांस लेने में परेशानी है। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट