झारखंड के चतरा में दस लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद
By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:27 IST2021-01-13T21:27:40+5:302021-01-13T21:27:40+5:30

झारखंड के चतरा में दस लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद
चतरा, 13 जनवरी झारखंड के चतरा जिले की सदर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी छापेमारी कर फरार चल रहे अंतरराज्यीय अफीम तस्कर रामप्रवेश साव उर्फ रामू साव को लगभग दस लाख रुपये मूल्य की 24 किलो 480 ग्राम अफीम और तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सदर थाना परिसर में आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ में छापेमारी कर साव की गिरफ्तारी की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के रमतुण्डा गांव का रहनेवाला है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।