लाइव न्यूज़ :

के पोप बैंड बीटीसी सदस्य सुगा ने प्रशंसकों से उनकी सेहत की चिंता नहीं करने को कहा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:50 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमित ‘के पोप’ बैंड ‘बीटीएस’ सदस्य सुगा ने सोमवार को कहा कि वह ठीक हैं और ‘एआरएमवाई’ के सदस्य उनकी सेहत को लेकर चिंतित नहीं हों। तीन दिन पहले वह संक्रामक रोक से ग्रस्त पाए गए थे।

28 वर्षीय सुगा पृथक-वास के दौरान संक्रमित पाए गए थे। अमेरिका से दक्षिण कोरिया लौटने के बाद बृहस्पतिवार को उनकी पीसीआर जांच हुई थी जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

सुगा ने प्रशंसक समुदाय मंच ‘वेवेरसे’ पर लिखा, “ मैं ठीक हूं। फिक्र करने की जरूरत नहीं है।”

बीटीएस प्रबंधक कंपनी ‘बिग हिट एंटरटेंमेंट’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि सुगा ने अगस्त में अन्य सदस्यों के साथ कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक लगवा ली थी।

बयान के मुताबिक वह स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर पर हैं और उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।

सुगा के संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद, बिग हिट एंटरटेंमेंट ने शनिवार को बताया था कि समूह के नेता आरएम और जिन भी अमेरिका से लौटने पर कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं और उनमें भी बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। किंतु जिन में फ्लू के हल्के लक्षण हैं और वे दोनों घर पर पृथकवास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह