लाइव न्यूज़ :

पूनियां ने व्यापारियों-दुकानदारों, लोक कलाकारों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की

By भाषा | Updated: May 8, 2021 18:56 IST

Open in App

जयपुर, आठ मई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर व्यापारियों-दुकानदारों, लोक कलाकारों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य में लागू पाबंदियों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों-दुकानदारों, लोक कलाकारों, टैक्सी-रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों, घर-घर काम करने वाली कामकाजी महिलाओं व ठेला संचालकों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया है।

पूनियां ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए राज्य में 17 अप्रैल से पाबंदियां लागू हैं और 10 मई से लेकर 24 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। पूनियां के अनुसार इन पाबंदियों के कारण व्यापारियों-दुकानदारों, लोक कलाकारों, दिहाड़ी मजदूरों, घर-घर काम करने वाली महिलाओं, टैक्सी-रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों, श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उपरोक्त वर्गों के लिये विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर इन्हें राहत दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो