लाइव न्यूज़ :

पूनियां ने विधायक का वीडियो साझा कर कांग्रेस पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 28, 2020 14:32 IST

Open in App

जयपुर, 28 नवंबर राजस्‍थान में गहलोत सरकार की स्थिरता को लेकर कांग्रेस व भाजपा नेताओं के बीच जारी बयानबाजी के बीच भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनियां ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी ही पार्टी के एक विधायक के बयान को देखना चाहिए कि राजस्‍थान में 'हार्स ट्रेडिंग' किसने की है?

पूनियां ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया जिसमें कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत मालवीय कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने सरकार का समर्थन करने के लिए 10 करोड़ रुपये लिए।

मालवीय जनसभा में दिए अपने भाषण में कथित तौर पर कह रहे हैं कि बीटीपी के विधायकों ने राज्‍यसभा चुनाव व बाद के राजनीतिक संकट के दौरान कांग्रेस सरकार का समर्थन करने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये लिए।

पूनियां ने वीडियो साझा करते हुए लिखा,‘‘हम बोलेंगे तो बोलोगे कि बोलता है... मुख्‍यमंत्री गहलोत जी ,"घोड़ा खरीद" या आपके शब्दों में "बकरा मंडी" जो भी है, पर कृपया प्रकाश डालें; भाषण देने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेता आपकी बाडेबंदी के दौरान मेरे द्वारा उठाये गये सवालों की पुष्टि कर रहे हैं।’’

इस वीडियो व मालवीय के बयान के बारे में प्रतिक्रिया के लिए मालवीय व बीटीपी के विधायक रामप्रसाद और राजकुमार रौत से संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित