लाइव न्यूज़ :

पूनियां ने पंचायतों को बजट के बारे में गहलोत को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, 21 जनवर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के ब्याज रहित व्यक्तिगत जमा (पीडी) खाते खोले जाने व राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) के अन्तर्गत बजट आवंटित नहीं किये जाने से उत्पन्न स्थिति के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

पूनियां ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे इस संदर्भ में सामने आ रही समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके शीघ्रातिशीघ्र समाधान करायें।

डा. पूनियां ने राजस्थान सरपंच संघ से मिले एक ज्ञापन के हवाला देते हएु पत्र में लिखा है कि उनकी जानकारी में लाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी करके ग्राम पंचायतों के राष्ट्रीयकृत बैंक में चल रहे खातों की जगह अपने नियंत्रण वाले खातों से लेन-देन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ये खाते ब्याज रहित व्यवस्थाओं के तहत हैं, ऐसे में ग्राम पंचायतों को संवैधानिक रूप से जो वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त थी वह समाप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरपंच संघों द्वारा इसी व्यवस्था का विरोध किया जा रहा है।

साथ ही ज्ञापन में ध्यानाकर्षित किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों से एस.एफ.सी के तहत ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित नहीं किये जाने से गाँवों की सरकार का खजाना खाली पड़ा है, जिससे गाँवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल