लाइव न्यूज़ :

पूनियां ने मुख्‍यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए पंजीकरण अवधि बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:49 IST

Open in App

जयपुर, 26 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्‍यक्ष सतीश पूनियां ने राज्‍य में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्‍यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए पंजीकरण की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

इस योजना के तहत राज्‍य के हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कवर दिया जाएगा और इसके लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।

पूनियां ने मुख्‍यमंत्री गहलोत को लिखे पत्र में अपील की है कि राज्‍य में कोरोना वायरस के असर को देखते हुए योजना में पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी जाए ताकि कोई परिवार इसका लाभ लेने से वंचित न रहे।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री खुद कई बार लोगों से अपील कर चुके हैं कि वे इस योजना के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण करवाएं ताकि एक मई से उन्हें परिवार सहित 5 लाख रूपये के बीमा का लाभ मिल सके। इस योजना में कोरोना का इलाज भी शामिल है।

इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में दिया जायेगा। इस स्वास्थ्य बीमा कवर में विभिन्न बीमारियां शामिल हैं। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का चिकित्सकीय परामर्श, जांचें, दवाइयां तथा डिस्चार्ज के बाद के 15 दिनों का संबंधित पैकेज से जुड़ा चिकित्सा व्यय भी निःशुल्क उपचार में शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान