लाइव न्यूज़ :

पुंछ मुठभेड़ः शहीद होने वाले जवानों की संख्या 9, पैरा कमांडो और लड़ाकू हेलिकाप्टरों का सहारा, एक्शन में आर्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 16, 2021 20:14 IST

Poonch Encounter: पुंछ जिला अंतर्गत पड़ने वाले नाढ़ खास के घने जंगलों में वीरवार देर रात को जहां मुठभेड़ हुई थी, वहां से दो और जवानों के शव शनिवार को मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनाढ़ खास के जंगलों में शहीद होने वाले जवानों की संख्या चार हो गई।रविवार को पांच जवान आतंकी हमले में मारे गए थे।सूचना पर वीरवार की देर रात को जवानों की एक टुकड़ी ने सर्च आपरेशन शुरू किया।

जम्मूः पुंछ में 7 दिनों से चल रही मुठभेड़ में जो दो सेनाधिकारी लापता हो गए थे, उनके भी शव मिल जाने के बाद इस मुठभेड़ में मरने वाले जवानों व अधिकारियों की संख्या बढ़ कर 9 हो गई है।

फिलहाल आतंकी भारी पड़ रहे हैं जिनके खात्मे के लिए पैरा कमांडो और लड़ाकू हेलिकाप्टरों का सहारा लिया जा रहा है जबकि उन पर छोटे तोपखानों से गोले भी बरसाए जा रहे हैं। पुंछ जिला अंतर्गत पड़ने वाले नाढ़ खास के घने जंगलों में वीरवार देर रात को जहां मुठभेड़ हुई थी, वहां से दो और जवानों के शव शनिवार को मिले हैं। इनमें एक शव लापता जेसीओ का बताया जाता है।

वह मुठभेड़ के बाद से ही लापता थे। अब यहां नाढ़ खास के जंगलों में शहीद होने वाले जवानों की संख्या चार हो गई। पहले शहीद हुए दोनों जवान उत्तराखंड के थे। आज जिनके शव मिले हैं, उनके बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक किए जाने का इंतजार है। जबकि रविवार को पांच जवान आतंकी हमले में मारे गए थे।

नाढ़ खास इलाके के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर वीरवार की देर रात को जवानों की एक टुकड़ी ने सर्च आपरेशन शुरू किया। इस दौरान पेड़ों की आड़ में पहले से घात लगाए आतंकियों ने जवानों पर हमला बोल दिया और वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस दौरान उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और उत्तराखंड के ही पोखारी चमोली निवासी योगंबर सिंह गंभीर शहीद हो गए थे। हमले वाले दिन जेसीओ सहित जवान के शहीद होने की सूचना फैली। बाद में सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शहादत पाने वाले दोनों जवान रायफलमैन थे। घना जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से अभियान चलाने में काफी परेशानी हो रही है।

यह मुठभेड़ अब सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। आतंकियों को मार गिराने को करीब 10 हजार जवान लगाए गए हैं। फिलहाल न ही यह जानकारी मिल पाई है कि कितने आतंकी हैं और न ही आतंकियों के शव मिलने पाने के कारण 4 से 6 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो पाई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां