लाइव न्यूज़ :

Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण हादसा, बस खाई में गिरी, 11 की मौत और 25 घायल, 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2022 11:25 IST

Poonch: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है।

पुंछः जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज भीषण हादसा हो गया। बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हुए हैं। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने कहा कि पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस से करीब 36 यात्री सफर कर रहे थे और यह गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही थी। हालांकि, सावजियान के सीमावर्ती इलाके में बरारी नाले के पास बस हादसे की शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, “पुंछ के सावजियान में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमनोज सिन्हासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह