लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव की रैली में प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर पूनावाला ने चुनाव आयोग में शिकायत की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने मंगलवार को बिहार चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दायर की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चुनाव का सामुदायिक आधार पर धुव्रीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं।

पूनावाला ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने अधिवक्ता दीपाली द्विवेदी के माध्यम से चुनाव आयोग में एक शिकायत दायर की है। हालांकि, शिकायत को लेकर आयोग ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आमतौर पर कांग्रेस की ओर झुकाव के लिए पहचाने जाने वाले पूनावाला ने शिकायत दायर कर मोदी की उन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है, जिनमें प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर कहा कि ‘जंगलराज’ लाने वाले नहीं चाहते कि बिहार के लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाएं।

मोदी ने मंगलवार को सहरसा में रैली के दौरान कहा, '' छठी मैया को पूजने वाली इस धरती पर, जंगलराज के साथी चाहते हैं कि भारत माता की जय श्रीराम के नारे न लगें। हमारे सामने ऐसे लोग हैं जिनका इन नारों को सुनकर पारा चढ़ जाता है।''

गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें सोरेन यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि जय श्रीराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा सुनकर मेरा दिमाग खराब हो गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल