लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में पूजा पंडाल में शराब के नशे में घुसे व्यक्ति की पिटाई, मौत

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:04 IST

Open in App

रूद्रपुर, आठ अप्रैल उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में पूजा के दौरान एक पंडाल में कथित रूप से शराब के नशे में घुसे एक व्यक्ति को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीट दिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति पंडाल के बाहर सड़क के किनारे घायल और अचेतन अवस्था में करीब तीन घंटे तक दर्द से कराहता रहा लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया ।

उन्होंने बताया कि बाद में कुछ लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी एस कुंवर ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर रूद्रपुर के बंगाली बाहुल्य ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के निकट बने एक पंडाल के अंदर हुई ।

उन्होंने बताया कि जॉनी सागर (29) कथित रूप से शराब के नशे की हालत में पंडाल में प्रवेश कर गया और वहां मौजूद लोगों से उसका वाद विवाद हो गया । उन्होंने बताया कि इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे पंडाल के बाहर निकाल दिया ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?