लाइव न्यूज़ :

पूजा भट्ट ने शराब छोड़ने के पांच साल पूरे होने पर जश्न मनाया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:18 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने मंगलवार को शराब से परहेज के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाया । उन्होंने कहा कि शराब छोड़ने से उन्हें भावनात्मक उथल-पुथल से पार पाने में मदद मिली है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, जिसमें बताया गया है कि शराब से दूरी कैसे उनके जीवन में बदलाव ला रही है।

भट (49) ने कहा कि वह काफी लंबे समय तक हर दिशा में प्रेम ढूंढती रहीं, लेकिन जब संयम से उनका सामना हुआ तो उन्हें इससे प्रेम हो गया।

1990 के दशक की ''डैडी'', ''दिल है की मानता नहीं'' और ''ज़ख्म'' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली भट्ट, शराब के साथ अपने संघर्ष के बारे में मुखर रही हैं।

भट्ट ने पहले कहा था कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगा कि वह ''खुद नशे के जाल में फंस गई है और इससे बाहर निकलने का एकमात्र तरीका यह है कि मैं इसे स्वीकार कर लूं।''

भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्हें शराब से दूरी बनाए हुए लगभग पांच साल हो गए हैं और यह समय काफी संतोषजनक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है