लाइव न्यूज़ :

पोंजी घोटाला: ईडी ने आई-कोर समूह की 300 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:58 IST

Open in App

कोलकाता, 27 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक कथित पोंजी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच को लेकर सोमवार को आई-कोर समूह की करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी द्वारा जब्त की गई संपत्तियां आई-कोर समूह की 11 कंपनियों, इसके निदेशकों दिवंगत अनुकूल मैती और कनिका मैती के अलावा इनके परिवार के सदस्यों से संबंधित हैं।

सूत्रों ने कहा, '' जब्त की गई संपत्तियों में बैंक खाते, भूखंड, फैक्टरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कई रिहायशी संपत्ति शामिल हैं।''

सारदा और रोज वैली चिटफंड कंपनियों की ही तरह आई-कोर समूह पर अपनी कथित धोखाधड़ी वाली योजनाओं के जरिए जनता से धन जुटाने का आरोप है, जिनमें निवेशकों को उनके निवेश के बदले में भारी रकम वापस मिलने का लालच दिया गया।

सीबीआई भी इस पोंजी घोटाले को लेकर पूर्व में पश्चिम बंगाल के मंत्रियों पार्थ चटर्जी और मानस रंजन भुइयां से उनकी कथित संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी ने सोमवार को भी तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा से पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण