लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है पोंगल

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:46 IST

Open in App

चेन्नई, 14 जनवरी तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को फसल उत्सव पोंगल धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मदुरै में प्रसिद्ध जल्लीकट्टू खेल का आयोजन किया जाता है जिसमें बैलों को काबू में करना होता है।

इस दिन लोग जल्दी उठते हैं, पारंपरिक पोशाक पहनते हैं और मीठे पकवान पोंगल तैयार करते हैं। इस दिन शुभ तमिल महीने 'थाई' की शुरुआत होती है, जिसके दौरान विवाह करना और नए उद्यम शुरू करना शुभ माना जाता है।

कई घरों के सामने रंग-बिरंगे 'कोल्लम' (रंगोली) देखी गईं, जिनमें लोगों की पोंगल की शुभकामनाएं दी गई हैं, वहीं आगामी साल अच्छा रहे, इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की गई।

इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सहित कई नेताओं ने लोगों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मदुरै में, आदमी और जानवर के बीच प्रसिद्ध प्रतियोगिता ‘अवनियापुरम जल्लीकट्टू’ का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को कई पुरस्कार दिए गए।

इस खेल के आयोजन से पहले और उसके दौरान, आवश्यक कोविड-19 सावधानियां बरती गईं।

परंपरा को ध्यान में रखते हुए, टॉप स्टार विजय, विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की तमिल फिल्म 'मास्टर' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

तमिलनाडु सरकार ने इससे पहले लोगों को पोंगल उपहार के रूप में 2,500 रुपये प्रदान किए थे। इसके अलावा खाद्य सामग्री की एक-एक थैली भी प्रदान की गई जिसमें चावल भी था, जो मीठे पकवान पोंगल बनाने के लिए आवश्यक होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल