लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:06 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), एक जनवरी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में 2021 के पहले दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी जबकि गुरुग्राम में यह ‘बेहद खराब’ रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज करता है। बोर्ड के अनुसार दिल्ली से सटे पांच शहरों में ‘पीएम 2.5’ और ‘पीएम 10’ की मात्रा बहुत अधिक रही।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ श्रेणी में रखा जाता है जबकि 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

शुक्रवार को शाम चार बजे पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 470, ग्रेटर नोएडा में 434, नोएडा में 455, फरीदाबाद में 421 और गुरुग्राम में 376 रहा।

बोर्ड का कहना है कि गंभीर श्रेणी की वायु गुणवत्ता स्वस्थ व्यक्ति को प्रभावित करती है वहीं पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति पर गंभीर असर डालती है। बेहद खराब श्रेणी की वायु गुणवत्ता में लंबे समय तक रहने से सांस की परेशानियां हो सकती हैं।

बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में औसत एक्यूआई 343 था जबकि ग्रेटर नोएडा में 394, नोएडा में 369, फरीदाबाद में 344, गुरुग्राम में 317, दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन