लाइव न्यूज़ :

delhi pollution 2020: 'एंटी डस्ट कैंपेन' शुरू, सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2020 14:14 IST

आज से 'युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध' मुहिम शुरू कर रहे हैं। दिल्ली के अंदर जहां भी पराली होती है वहां पर दिल्ली सरकार घोल बनाकर छिड़काव कराएगी। दिल्ली सरकार पूसा संस्थान की निगरानी में घोल बनाने का काम शुरू कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण होता है इसलिए मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए आज से 'एंटी डस्ट कैंपेन' शुरू कर रहे हैं।लोग इसका इस्तेमाल प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी हमें देने के लिए कर सकते हैं। वायु प्रदूषण के खिलाफ एक अभियान शुरू करते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर इस साल वायु प्रदूषण जानलेवा हो सकता है। 

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मिट्टी की वजह से काफी प्रदूषण होता है इसलिए मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए आज से 'एंटी डस्ट कैंपेन' शुरू कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि आज से हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं,आज से 'युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध' मुहिम शुरू कर रहे हैं। दिल्ली के अंदर जहां भी पराली होती है वहां पर दिल्ली सरकार घोल बनाकर छिड़काव कराएगी। दिल्ली सरकार पूसा संस्थान की निगरानी में घोल बनाने का काम शुरू कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ‘ग्रीन डेल्ही’ ऐप बनाई जा रही है, लोग इसका इस्तेमाल प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी हमें देने के लिए कर सकते हैं। धूल उत्सर्जन को कम करने के लिए निर्माणाधीन स्थलों के निरीक्षण, गड्ढों को भरने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण के खिलाफ एक अभियान शुरू करते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर इस साल वायु प्रदूषण जानलेवा हो सकता है। धूल रोधी अभियान के तहत ‘एंटी स्मॉग गन’ लगाई गई हैं, दिल्ली में प्रदूषण की अधिकता वाले 13 स्थानों के लिए अलग से योजनाएं तैयार की गई हैं। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के दौरान दिल्ली के सभी किसानों के खेतों में बायो डीकॉम्पोज़र घोल छिड़का जाएगा। पराली के डंठल गल जाएंगे तो उन्हें जलाने की नौबत ही नहीं आएगी। सड़कों पर उड़ने वाली धूल रोकने के लिए मैकेनिकल सफाई की जाएगी। प्रदूषण को रोकने के लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर एन्टी स्मॉग गन लगाई जाएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सड़कों के गड्ढे ठीक किए जाएंगे। इसी महीने ग्रीन दिल्ली एप शुरू किया जाएगा। इस एप पर कोई भी व्यक्ति प्रदूषण के खिलाफ शिकायत कर सकेगा। उस पर तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई जाएगी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालपंजाबहरियाणाआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया