Polls Schedule Announcement 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कब होंगे चुनाव?, 15 मार्च को आयोग करेगा घोषणा?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2026 16:19 IST2026-02-17T16:10:16+5:302026-02-17T16:19:18+5:30
Polls Schedule Announcement 2026: अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं, जिसका कार्यक्रम मार्च के मध्य में घोषित होने की संभावना है।

file photo
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जिसके लिए कार्यक्रम मार्च के मध्य में घोषित किए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा ‘‘मार्च के मध्य में किसी समय’’ एक साथ करेगा और चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। पुडुचेरी विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है।
Polls Schedule Announcement 2026: 5 राज्य और विधानसभा सीट-
1. पश्चिम बंगालः 294
2. असमः 126
3. केरलः 140
4. तमिलनाडुः 234
5. पुडुचेरीः 30।
असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 20, 23, 10 और 7 मई को समाप्त हो रहा
असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 20, 23, 10 और 7 मई को समाप्त हो रहा है। चुनाव प्राधिकरण ने चुनाव वाले राज्यों का दौरा शुरू कर दिया है और चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए असम में मौजूद है। पिछली बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में हुए थे, जो अब तक का सबसे अधिक समय था।
विधानसभा पोल 2021ः तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हुए थे
असम में चुनाव दो चरणों में हुए थे, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। चुनाव वाले विधानसभाओं में से, पुडुचेरी ने मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन संशोधन के तहत 14 फरवरी को अपनी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने वाला पहला राज्य था।
पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
तमिलनाडु मंगलवार को अपनी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा, जबकि केरल 21 फरवरी को ऐसा करेगा। पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। असम में, जहां मतदाता सूचियों का 'विशेष संशोधन' SIR के स्थान पर हुआ, वहां अंतिम सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की गई थी।