लाइव न्यूज़ :

गुजरात की मोरवा हदफ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 00:12 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 अप्रैल गुजरात के पंचमहल जिले में मोरवा हदफ (आरक्षित) विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निर्दलीय विधायक भूपेंद्र सिंह खांट को अवैध जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के कारण अयोग्य ठहराए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

मुख्य मुकाबला भाजपा के निमिशा सुथार और कांग्रेस के सुरेश कटारा के बीच है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos