लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम में बूथ संख्या 7 पर मतदान अवरुद्ध नहीं हुआ: निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट की बूथ संख्या 7 पर मतदान में किसी तरह का अवरोध नहीं पैदा हुआ था।

इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा की ओर से शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘मीडिया के कई हिस्सों में यह कवर किया गया कि नंदीग्राम विधानसभा सीट की बूथ संख्या 7 पर मुख्यमंत्री के कथित घेराव और भीड़ जमा होने के कारण मतदान की प्रक्रिया बाधित हुई।’’

उसने बताया कि पर्यवेक्षक हिमेन दास (आईएएस अधिकारी) और पुलिस पर्यवेक्षक आशुतोष रॉय (आईपीएस अधिकारी) से तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया था।

आयोग के अनुसार, पर्यवेक्षक की रिपोर्ट शाम चार बजकर छह मिनट पर मिली।

रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए बयान में कहा गया, ‘‘बूथ संख्या 7 पर मतदान सुचारु रूप से चल रहा है। मुख्यमंत्री वहां करीब डेढ़ घंटे तक रहने के बाद लगभग 3.35 बजे चली गईं। इसका संज्ञान लिया जाए कि यहां पर मतदान बाधित नहीं हुआ। अब तक कुल 943 मतों में से 702 मत डाले जा चुके हैं। यहां 74 फीसदी मत हुआ।’’

पर्यवेक्षक ने कहा कि जब वह और पुलिस पर्यवेक्षक मौके पर पहुंचे तो वहां करीब 3,000 लोग थे।

रिपोर्ट में उन्होंने कहा, ‘‘अब सभी लोगों वहां से जा चुके हैं।’’

निर्वाचन आयोग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री की ओर से दोपहर के समय हस्तलिखित शिकायत मिली जिसके बाद इसे विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे के पास भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि उनसे शुक्रवार शाम छह बजे तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह