राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान रविवार को

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:43 IST2021-08-28T17:43:39+5:302021-08-28T17:43:39+5:30

Polling for the second phase of Panchayat elections in Rajasthan on Sunday | राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान रविवार को

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान रविवार को

राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए दूसरे चरण के तहत छह जिलों में रविवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7:30 से शाम 5: 30 बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन पीएस मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण में 28 पंचायत समितियों के लिए 1,680 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। गौरतलब है कि 10 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मेहरा ने बताया कि पहले चरण में 62 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही जिले की 28 पंचायत समितियों के 536 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा। 536 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1,680 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। उन्होंने बताया दूसरे चरण में करीब 10 हजार 500 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरे चरण में 3,459 मतदान केंद्रों पर 25 लाख 60 हजार 153 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के तीसरे चरण के लिए मतदान एक सितंबर को करवाया जाएगा, जबकि चार सितंबर को प्रातः नौ बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Polling for the second phase of Panchayat elections in Rajasthan on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Panchayat Samiti